नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गर्भवती महिला की जान बचाई। Indo-Tibetan Border Police (ITBP) की 29वीं बटालियन और नारायणपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के सुदूर ग्राम बोटेर से महिला का सफल रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ITBP के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार के नेतृत्व में एक त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को मौके के लिए रवाना किया गया। दुर्गम जंगल, पहाड़ी रास्ते और सड़कों के अभाव के बावजूद जवानों ने हार नहीं मानी।जवानों ने मौके पर अस्थायी स्ट्रेचर तैयार किया और करीब 5 किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्तों व खड़ी चढ़ाइयों के बीच महिला को पैदल सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद निर्धारित प्वाइंट पर मौजूद एंबुलेंस से महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा पहुंचाया गया।डॉक्टरों की निगरानी में महिला ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनका इलाज जारी है।

यह रेस्क्यू अभियान ITBP जवानों और नारायणपुर पुलिस के बेहतर समन्वय, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!