रायपुर:छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी की गई. इसमें कलेक्टर और कई अन्य आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग बदल दी गई है. बलौदाबाजार के कलेक्टर दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए दिल्ली भेजा गया है. उनकी जगह अब कुलदीप शर्मा को नया कलेक्टर बनाया गया है. इस लिस्ट में कुल 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिनमें कई अफसरों की लंबी प्रतीक्षा के बाद नई जिम्मेदारी तय की गई है.

जारी आदेश के मुताबिक, राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोट हुए नौ अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है. राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक तीर्थराज अग्रवाल को मंत्रालय में डिप्टी सिकरेट्री योजना, आर्थिक और सांख्यिकी के साथ धर्मस्व और धार्मिक न्यास का दायित्व दिया गया है.

वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा को एमडी वेयर हाउसिंग का पद मिला है. इसके अलावा सौमिल रंजन चौबे को डिप्टी सिकरेट्री कृषि बनाया गया है. इस फेरबदल से राज्य में प्रशासनिक कामकाज में नई दिशा मिलने की उम्मीद है. नए अधिकारियों के जिम्मेवार होने से क्षेत्रीय प्रशासन में ताजगी और बेहतर सेवा की उम्मीद की जा रही है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!