रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, धान खरीदी में महज 2 दिन बचे हैं। सरकार की तरफ से तैयारी बिल्कुल नहीं है। अभी तक टोकन बंट जाना चाहिए था, लेकिन पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है। सहकारी समिति के कर्मचारी, ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, जिससे धान खरीदी प्रभावित होगी।

भूपेश बघेल ने कहा, सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में कम निर्धारित किया है। रकबा भी कम किया जा रहा है। पिछले साल के धान अब तक पड़े हुए हैं। मिलर को जो धान दिए वह FCI में जमा नहीं हुए हैं। सरकार धान नहीं खरीदना चाहती है। सोसायटी के कर्मचारियों को कांग्रेस का समर्थन है। 15 को धान खरीदी नहीं होगी तो किसान परेशान होकर आंदोलन करेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!