

कोंडागांव: कोंडागांव जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा 18 नवंबर की रात एक कार खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियों जा टकराई। हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। सभी बड़े डोंगर ग्राम के रहने वाले थे।
रात में थियेटर से मूवी देख कर लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ। 3 अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में 5 लोगों की पहचान हो गई है। 1 अन्य की पहचान की जा रही है।
मृतकों में ये शामिल
1. लखन माड़वी
2. भूपेंद्र माड़वी
3. रूपेश माड़वी
4. नूतन मांझी
5. शत्रुघ्न मांझी






















