रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026–27 का आम बजट प्रस्तुत करेगी। बजट प्रस्तुतीकरण दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। राज्य की जनता, व्यापारी वर्ग, कर्मचारी, किसान और युवाओं की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं।सरकार ने बजट को विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बताते हुए इसे लाइव प्रसारित करने की तैयारी की है। बजट भाषण का सीधा प्रसारण सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा, ताकि प्रदेशवासी घर बैठे इसे देख सकें।माना जा रहा है कि इस बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण ऐलान हो सकते हैं। साथ ही विभिन्न वर्गों के लिए नई योजनाओं या राहत की घोषणाओं की भी संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश की जनता दोपहर 12:30 बजे से लाइव प्रसारण के माध्यम से बजट के हर महत्वपूर्ण बिंदु की जानकारी प्राप्त कर सकेगी।

https://x.com/i/status/2025966814187159786

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!