CG Budget 2026 : आज छत्तीसगढ़ के लिए बेहद अहम साबित होने जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय-व्ययक प्रस्तुत करेंगे। इस बजट को लेकर प्रदेशभर में उत्सुकता बनी हुई है।

बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला रखने वाला बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह तीसरा बजट समावेशी विकास के लक्ष्य को मजबूती देगा।

सीएम साय ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, CG Budget 2026 प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट ‘सुशासन से समृद्धि’ मॉडल को मजबूत आधार देगा और छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भरता व आर्थिक प्रगति की नई दिशा में आगे बढ़ाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!