बिलासपुर: बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। चकरभाठा पुलिस व एसीसीयू बिलासपुर की साझा टीम ने यह कार्रवाई कर नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर हिंर्री माइंस,तिलक नगर क्षेत्र में नशेड़ियों को बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। वही मामले मे आरोपियों की पहचान मोहित हिंदूजा (32 वर्ष) वार्ड क्रमांक 07 चकरभाठा, करन दीप सिंह (29 वर्ष) वार्ड क्रमांक 12 चकरभाठा।आर,रजिंदर कुमार (35 वर्ष) ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था और अपने साथी आर. रजिंदर कुमार के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर इसकी बिक्री करता था। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन दिनों में जिलेभर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए1300 नशीली टैबलेट 400 एमएल एविल इंजेक्शन और 02 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में भेजा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!