बीजापुर: जिला कार्यालय बीजापुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-03  जे. गनपत को बार-बार निर्देश और नोटिस देने के बावजूद वे लंबे समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे और न ही विभागीय जांच में सहयोग किया। जांच में उन पर लगाए गए सभी आरोप (01 से 06) सिद्ध पाए गए। कई अवसर देने के बाद भी जवाब प्रस्तुत नहीं करने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!