बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के थाना बेदरे क्षेत्र के केरपे-तोड़समपारा जंगल में आज सुबह माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन लाख रुपये का ईनामी माओवादी वेल्ला वाचम मारा गया। वेल्ला वाचम, जो कि आरपीसी के मिलिशिया प्लाटून कमांडर था, माओवादी संगठन के खिलाफ कई महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल था, जिसमें माओवादी अम्बेली ब्लास्ट की घटना भी शामिल है।

पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज  कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि जिला बीजापुर के थाना बेदरे क्षेत्रान्तर्गत केरपे- तोड़समपारा के जंगल पहाड़ में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना बेदरे एवं CAF 9/E Coy की संयुक्त टीम माओवादियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलो की कार्यवाही में 01 हार्डकोर माओवादी को सुरक्षा बलो ने मार गिराया। मौके से 01 नग 315 बोर Rifle, राउंड, पोच, विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद किया गया है।  वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी जिला बीजापुर अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप जिला बीजापुर में विगत 112 दिनों में कुल 87 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। वही अलग अलग थाना क्षेत्रों से 213 माओवादियो को गिरफ्तार करने मे सुरक्षा बलो को सफलता मिली एवं 179 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्समर्पण किया है। माओवादियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 112 दिनों में कुल 125 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!