CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। बता दें कि, परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाए 9 मार्च को समाप्त होंगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाए 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होने की बात कही गई है। सीबीएसई ने अपनी संभावति डेटशीट में कहा है कि, कक्षा 10वीं में दो बोर्ड परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं का दूसरा चरण 15 मई से शुरू होगा और 1 जून, 2026 को समाप्त होगा।

कक्षा 10 की परीक्षाएं गणित मानक और मूल विषय की परीक्षाओं के साथ शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भाषा और संगीत की परीक्षाओं के साथ समाप्त होंगी। जबकि कक्षा 12वीं या वरिष्ठ विद्यालय की परीक्षाएं 17 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और आशुलिपि (अंग्रेजी और हिंदी) से शुरू होकर संस्कृत, डेटा विज्ञान और मल्टीमीडिया के साथ समाप्त होंगी।

अस्थायी डेटशीट जारी

सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ‘2026 में, भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10 और 12 में 204 विषयों में लगभग 45 लाख उम्मीदवारों के उपस्थित होने की उम्मीद है।’ इसमें आगे कहा गया है कि वर्तमान डेटशीट प्रकृति में अस्थायी है और स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रस्तुत करने पर अंतिम कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!