अंबिकापुर: देव होटल के पास हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 06 फरवरी 2026 की है, जब सरगुजा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने बंदूक से हवाई फायर किया है। सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी व एसएसपी सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल  के निर्देशन में पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में साइबर सेल, कोतवाली पुलिस और थाना गांधीनगर की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और मौजूद लोगों से पूछताछ की, जिसमें यह सामने आया कि आरोपी हनी सिंह ने मौके पर बंदूक से हवाई फायर किया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों व आम नागरिकों में भय का माहौल बन गया। लोगों ने बताया कि इस घटना से जान का खतरा महसूस हुआ और क्षेत्र में दहशत फैल गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 77/26 के तहत आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 एवं 125 बी.एन.एस.के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!