

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला पखनापारा में सोमवार की देर रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मदन सिंह (22 वर्ष), पिता माखन सिंह, निवासी ग्राम गुमगराखुर्द नेवारडांड के मृतक की पहचान रूप में हुई है। वहीं घायल युवक सुदर्शन दास (29 वर्ष), पिता सुखलाल दास, निवासी रजपुरीकला पखनापारा है, जिसका इलाज जारी है। यह 28 जुलाई की रात लगभग 9:30 बजे कुछ युवक आपस में बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर चिंटू राम प्रजापति नामक युवक ने सुदर्शन पर चाकू से हमला कर दिया। सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया और मदद के लिए दौड़ा।इस बीच मदन सिंह मौके से निकल रहा था, जिसे चिंटू राम ने पीछा कर मार डाला। सुबह ग्रामवासियों ने पास के झुरमुट में मदन सिंह का रक्तरंजित शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से आरोपी चिंटू राम फरार है।लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।






















