रायपुर:  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा। साय सरकार के तीसरे बजट को लेकर प्रदेश भर में उत्सुकता बनी हुई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट प्रस्ताव रखेंगे, जिसमें विकास और सुशासन पर विशेष फोकस रहने के संकेत हैं।

विकास, गुड गवर्नेंस और डिजिटल सुधार पर जोर

इस बार बजट में जल बोर्ड के गठन, ‘जी राम जी’ (ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन) के तहत ग्राम पंचायतों के विकास, स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा देने के साथ राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान संभावित माने जा रहे हैं।सरकार प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने पर भी विशेष प्रावधान कर सकती है। ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की संभावना है।

सदन की कार्यवाही का संभावित क्रम 24 फरवरी 2026 को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी।
शुरुआत अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन पर शोक उल्लेख से होगी। इसके बाद प्रश्नकाल में सदस्यों द्वारा सूचीबद्ध प्रश्न पूछे जाएंगे और संबंधित मंत्री जवाब देंगे। तत्पश्चात वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!