


बलरामपुर: कांग्रेस संगठन चुनाव 2022 हेतु नियुक्त ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी गुप्ता 27 जुलाई को राजपुर में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।उल्लेखनीय है कि पूर्व में डीआरओ नासिर परवेज भी राजपुर में जिला स्तरीय बैठक कार्यकर्ताओं की ले चुके हैं।
इस संबंध में चर्चा करते हुए बीआरओ लक्ष्मी गुप्ता ने बताया है कि खेती किसानी के मौसम को देखते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक का समय दोपहर दो बजे से निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा है कि ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हमारीअपील की है कि आवश्यक रूप से कार्यकर्ता पहुंचे।कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में रखी गई है।
































