


सूरजपुर: सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामनगर स्थित मोहरा एनीकेट के पास खेलते समय दो किशोर पानी में डूब गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर विश्रामपुर निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान आयान और आदिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है इनकी उर्म 19 वर्षीय व 14 वर्ष उर्म है दोनों एनीकेट के पास खेल रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। टीम द्वारा नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में सहयोग किया, लेकिन पानी होने के कारण काफी मुश्किलें आ रही हैं। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मातम पसरा हुआ है।दोनों शवों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
































