


कोरिया(अभिषेक सोनी): कोरिया जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने 69 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में दो निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, चार सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 69 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



































