बलरामपुर: भारतीय जनता पार्टी मंडल बरियों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सत्र 2026 का सफल आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी के सिद्धांत, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रथम दिवस के पांचवें सत्र में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां उन्होंने संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।

दूसरे दिन के प्रथम सत्र में जिला भाजपा कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी का संदेश दिया। समापन सत्र में विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर लागू करना ही संगठन की असली ताकत है।

पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एवं देखरेख मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!