अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत करकली में शनिवार को आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक अब राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गई है। इस बैठक में एक ऐसे युवक की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसकी पहचान भाजपा कार्यकर्ता के रूप में बताई जा रही है।

बैठक की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, स्थानीय स्तर पर सियासी हलचल तेज हो गई। वायरल तस्वीर में युवक का नाम अताऊल मुस्तफा (सानू) के रूप में पहचान हुई हैं जो कांग्रेस की बैठक में मौजूद नजर आ रहा है, जबकि कुछ माह पहले यही युवक भाजपा पदाधिकारियों के साथ गले में भगवा गमछा (भाजपा का अंग वस्त्र) पहने दिखाई दिया था।

दोनों दलों में सक्रियता या नई रणनीति..?

युवक की इस दोहरी उपस्थिति ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आज कल के युवा व्यक्तिगत स्तर पर राजनीतिक सक्रियता है या फिर स्थानीय स्तर पर कोई नई रणनीति आकार लेने में जुटे है ? लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या कुसमी के युवा अब भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के साथ मिलकर राजनीति करेंगे ?

कांग्रेस की बैठक पर भी उठे सवाल..?

कांग्रेस द्वारा आयोजित "संगठन सृजन अभियान" की इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। लेकिन भाजपा से जुड़े बताए जा रहे कार्यकर्ता की मौजूदगी ने बैठक की गंभीरता और रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी के भीतर स्पष्टता नहीं होगी, तो संगठन विस्तार की कोशिशों पर असर पड़ सकता है।

स्थानीय राजनीति में बढ़ती दिलचस्पी..?

कुसमी क्षेत्र में युवा वर्ग की राजनीति में बढ़ती भागीदारी एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह भी दर्शाती हैं कि राजनीतिक प्रतिबद्धता कितनी स्पष्ट है। इस समाचार के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि संबंधित युवक किस दल के साथ अपनी भूमिका स्पष्ट करता है और दोनों पार्टियां इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती हैं।

सवाल जो बने चर्चा का विषय..?

1.क्या युवक दोनों पार्टियों से जुड़ा है या यह सिर्फ संयोग है..?
2.क्या कांग्रेस संगठन इस तरह की स्थिति पर स्पष्ट नीति बनाएगा..?
3.क्या भाजपा इस पर कोई प्रतिक्रिया देगी..?

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!