

अंबिकापुर/सेदम: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भारी मतों से जीत जाने पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की।बतौली मंडल भाजपा ने बगीचा चौक पर पहुंचकर सरगुजिहा मांदर बाजा,फटाके फोड़ कर एवं मिठाई बाट कर खुशिया मनाई गई।

मंडल महामंत्री निशान्त गुप्ता ने कहा कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा से भारी मतों से जीत दर्ज कराई ये जीत जनता की है। मंडल अध्यक्ष रज्जु राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जहां महिलाओं एवं आदिवासियों को सम्मान दिया जाता है।
इस अवसर पर विजय नाथ सिंह,अमित गुप्ता, ईस्वर यादव,कलमु लकड़ा,आशीष गुप्ता, सूरज बहादुर यादव,नरेंद्र पैकरा, तेजबल नागेश, नितिन गुप्ता, विशाल गुप्ता, नीलकंठ यादव, चंद्र मिंज, विनोद सारथी,दीपक भगत, विकास गुप्ता, अमरजीत पैकरा,समेत भाजपाई कार्यकता उपस्थित रहे।






















