


सूरजपुर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति–जनजाति मोर्चा के विश्रामपुर मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। मंडल अध्यक्ष बृजलाल टेकाम द्वारा घोषित इस नई टीम में कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह नई कार्यकारिणी बनाई गई है।
जानकारी के अनुसार यह कार्यकारिणी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गठित की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय तथा अनुसूचित जाति–जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी और अजय श्याम की सहमति से विश्रामपुर मंडल अध्यक्ष बृजलाल टेकाम ने नई टीम की घोषणा की है।

घोषित कार्यकारिणी में सुरेश कुमार सिरदार और धर्मेंद्र सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सोनसाय को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए श्रवण सिंह, शिवशंकर, सियम्बर तथा प्रहलाद सिंह को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है।वित्तीय व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए भरत पंडो को मंडल कोषाध्यक्ष और विष्णु सिरदार को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संगठन के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने के उद्देश्य से सुरेंद्र चेरवा को मीडिया प्रभारी और विजय सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

नई कार्यकारिणी में कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें देवधारी, धर्मेंद्र सिंह, शिवमंगल सिंह, सुमित पैकरा, बलभदर सिंह, देवचरण सिंह, सुधन राम ,बेचन सिंह, राजेश सिरदार और रामनरेश सिरदार सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडल अध्यक्ष बृजलाल टेकाम ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के बीच पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम के नेतृत्व में विश्रामपुर मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
































