


सूरजपुर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री पवन सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर की सहमति से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल पांडेय ने जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी की।
इसी क्रम में भाजपा मंडल विश्रामपुर के अंतर्गत ग्राम रुनियाडीह निवासी बोधन राम राजवाड़े को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से विश्रामपुर मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बोधन राम राजवाड़े ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।
































