

लखनपुर/ प्रिंस सोनी: लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर नहर पुलिया मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंचनपुर निवासी कृष्णा कुमार राजवाड़े (42) शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे झोरी तालाब से नहाकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक क्रमांक सीजी 15 सीसी 2499 कंचनपुर नहर पुलिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में कृष्णा कुमार के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लखनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।






















