


Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पेद्दागेलूर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है। घटनास्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल बरामद होने की भी पुष्टि हुई है, जिससे यह साफ है कि मुठभेड़ काफी गंभीर और रणनीतिक स्तर पर हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल जंगल के अंदर आगे बढ़े, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई हुई। इसी दौरान नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया।
































