

Bihar Assembly Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है। दोपहर होते-होते अधिकांश 243 सीटों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 122 सीटों के जादुई आंकड़े को छूना होगा। इस बार रिकॉर्ड 67.13% मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग ने राज्य भर के 46 मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतगणना की व्यवस्था की है। सभी की निगाहें मुख्य मुकाबले में शामिल एनडीए और महागठबंधन के प्रदर्शन पर टिकी हैं और अंतिम व आधिकारिक परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।






















