कांकेर। जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है। पापा राव के आत्मसमर्पण के बाद अब कांकेर जिले के उइकाटोला जंगल क्षेत्र से 5 हथियारबंद नक्सली आत्मसमर्पण के लिए सामने आए हैं। सभी नक्सली कांकेर एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे।

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एसीएम मंगेश, एसीएम गणेश उइका, एसीएम राजे, एसीएम हिड़मे उर्फ जमाली और एसीएम मंगति शामिल हैं। ये सभी नक्सली इनामी बताए जा रहे हैं और अपने साथ एक एसएलआर तथा दो 303 रायफल लेकर समर्पण के लिए निकले हैं।

इन पांचों नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ ही कांकेर जिले का मोहला-अवंधी संयुक्त एरिया कमेटी क्षेत्र भी नक्सल मुक्त होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन इसे बड़ी सफलता के रूप में देख रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!