

बिलासपुर: बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने तबादला आदेश जारी करते हुए 15 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। जारी सूची के अनुसार इस फेरबदल में 2 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं।























