

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा का हिंदी पेपर लीक होने का मामला लगातार चर्चा में है। इसी बीच, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 14 मार्च को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा की नई तारीख भी घोषित कर दी गई है। छात्रों को सूचित किया गया है कि हिंदी विषय की परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से तैयारी जारी रखें और परीक्षा की नई तारीख के अनुसार अपने अध्ययन को व्यवस्थित करें। परीक्षा रद्द होने की वजह से छात्रों में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई थी।


































