


कोरबा। जिले के युवाओं को सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करने के लिए Chaukhamba Society द्वारा NTPC Limited की CSR पहल के सहयोग से विशेष कोचिंग कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है। चयन प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
संस्था द्वारा डिफेन्स (अग्निवीर), सब-इंस्पेक्टर (SI), फॉरेस्ट गार्ड एवं CG Vyapam ग्रुप-03/04 परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 80% स्कॉलरशिप, निःशुल्क अध्ययन सामग्री, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़ तथा शारीरिक प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी।
गौरतलब है कि संस्था ने पूर्व में जिला प्रशासन कोरबा के सहयोग से वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में लवलीहुड कॉलेज में लगभग 400 युवाओं को कोचिंग प्रदान की, जिसमें 80 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ। वहीं अग्निवीर तैयारी के लिए संस्था को कोरबा में विशेष पहचान मिली है, जहां एक बैच के 50 में से 30 अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा में चयन हुआ था। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8109808877, 7987175526 एवं 7067084286 पर संपर्क कर सकते हैं।































