

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा देने का फैसला किया है। सरकार ने 35 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इसमें से 13 लोगों को कैबिनेट मंत्री और 22 लोगों को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।कुल 35 पदाधिकारियों को मिला दर्जा इसमें से 13 को कैबिनेट मंत्री और 22 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
























