

MP News: मध्यप्रदेश के राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर हैं. केंद्र सरकार के केद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति के लिए 9 पदों को मंजूरी दे दी है. अब इन पदों पर पदोन्नति के लिए जल्द ही डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की प्रक्रिया शुरू होगी.
9 पदों के लिए करीब 27 अधिकारियों के नाम पर विचार
जानकारी के मुताबिक लंबे समय से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आईपीएस बनने का इंतजार कर रहे थे. स्वीकृति मिलने के बाद 1998 बैच के बाद के एसपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि 9 पदों के लिए करीब 27 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार डीपीसी की बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. यह प्रक्रिया दिल्ली में पूरी की जाएगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय पर मुहर लगेगी. इसके बाद चयनित अधिकारियों को आईपीएस कैडर अवॉर्ड किया जाएगा. हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ अधिकारी सीनियरिटी, विभागीय जांच या अन्य कारणों से बाहर भी हो सकते हैं. इसलिए अंतिम सूची डीपीसी के बाद ही तय होगी.
इन अधिकारियों के नाम पर चर्चा
राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2000 बैच और आसपास के अधिकारियों में योगेश्वर शर्मा, विनय प्रकाश पॉल, गुरु प्रसाद पाराशर, अनिल कुमार विश्वकर्मा, शैलेंद्र चौहान, पल्लवी त्रिवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत, विनीता मालवी, आभा तिर्की, महावीर सिंह मुजाल्दे, राकेश खन्ना, बिट्टू सहगल, अमरीन शाह, अरविंद कुमार दुबे, डॉ. अमित वर्मा, अमरेंद्र सिंह, आशीष खरे, उमेश कुमार शर्मा, रूपेश कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह गौर, रश्मि पांडे, नीरज कुमार पांडे, रेखा, धर्मेंद्र सिंह, प्रणय कुमार नागवंशी, संजय साहू, प्राची द्विवेदी, मंजूलता खत्री, कन्हैयालाल, कमल मौर्य, हेमलता ईश्वरी, पीडी महेंद्र तनेकर और परविंदर कुमार सैनी सहित कई नाम शामिल हैं.

































