एमसीबी: जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर के निर्देश पर विभाग द्वारा लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण और निगरानी की जा रही है, जिसके तहत हसदेव नदी से लगे चैनपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन पर लगाम कसने की कोशिश की गई।

निरीक्षण के दौरान पिछले एक सप्ताह में मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते पाए गए कुल 5 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत संबंधित प्रकरणों में कुल 82 हजार 750 रुपए की अर्थदंड एवं समझौता राशि वसूल कर शासन के खाते में जमा कराई गई है।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!