जशपुर: जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीते चार दिनों में अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 95 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। साथ ही दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई थाना लोदाम और थाना सिटी कोतवाली जशपुर  क्षेत्रांतर्गत की गई।

जशपुर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

12. फरवरी 2026को मुखबिर से सूचना मिलने पर लोदाम पुलिस ने ग्राम कोनबिरा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक वैगनआर कार (JH-02-U-2163) से रेकी कर रहे दो संदिग्ध पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक पिकअप वाहन (JH-07-1153) में गौवंश भरकर झारखंड ले जाया जा रहा है। पुलिस ने पीछा कर पिकअप को रोका, चालक फरार हो गया, लेकिन वाहन से 12 नग गौवंश बरामद किए गए। पुलिस ने 1. मुर्शीद आलम (27)
2. सर्वेज आलम (27)दोनों निवासी साईं टांगर टोली, थाना लोदाम।इनसे पिकअप व वैगनआर कार भी जब्त की गई।

ट्रक से 43 गौवंश, 20 की मौत

15 फरवरी 2026 की सुबह ग्राम पुत्रीचौरा, बाला नदी के पास एनएच-43 पर एक ट्रक (CG-14-MF-1376) से 43 नग गौवंश बरामद किए गए, जिनमें से 20 की मौके पर मौत हो चुकी थी। शेष गौवंशों का पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम व दाह संस्कार कराया गया।इसी दिन ग्राम जूरतेला में पैदल हांक कर ले जाए जा रहे 10 गौवंश भी छुड़ाए गए। इन दोनों मामलों में आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

15. फरवरी 2026 की रात ग्राम चेडेया, लावा नदी पुल के पास सिटी कोतवाली पुलिस ने पैदल हांक कर ले जाए जा रहे 25 नग गौवंश छुड़ाए। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।सभी मामलों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!