सूरजपुर: डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली त्यौहार के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस थाना-चौकी द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों, आपराधिक प्रवत्ति वाले व्यक्तियों एवं अवैध कार्यो में लिप्त लोगों पर सतत निगरानी रखी गई तथा सूचना संकलन कार्य को और मजबूत कर सख्ती से कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा  20.02.26 से 01.03.26 तक अभियान चलाकर 132 निगरानी, माफी व गुण्डा बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें अपराध से दूर रहने, किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों में लिप्त न करने की कड़ी हिदायत दी गई। इसी तारतम्य में 316 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई साथ ही अशांति फैलाने एवं आपराधिक घटना कारित किए जाने की आशंका को देखते हुए 58 आदतन आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना-चौकी की पुलिस टीम सक्रिय रही।

सूरजपुर पुलिस की अपील

सूरजपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!