बदायूं।  बरात आने की खुशी में पूरा परिवार जश्न मना रहा था। लेकिन बरात आने से कुछ घंटे पहले अचानक दुल्हन की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही रिश्तेदार दौड़ पड़े।
गांव नूरपुर पिनौनी निवासी दीक्षा शादी की शादी मुरादाबाद निवासी सौरभ के साथ तय हुई थी। सोमवार शाम को उसकी बरात आनी थी। रविवार रात घर में हलवाई मिठाई आदि बना रहे थे। रात 12:00 बजे तक महिला संगीत कार्यक्रम चलता रहा। 1:00 बजे परिवार के लोग डीजे लगाकर डांस कर रहे थे।


परिवारवालों के कहने पर दीक्षा भी डांस करने लगी, तभी उसकी हालत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर गई और इसके कुछ देर बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। सभी रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी गई। सुबह तक रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। जहां दीक्षा की डोली उठने वाली थी, वहां उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!