

अंबिकापुर: मैनपाट क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्थित एक बांस प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा परिसर जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्लांट पूरी तरह से जल चुका था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।

































