प्रसिद्ध कथावाचक और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग बाबा बागेश्वर के नाम से जानते हैं, ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे करीब एक महीने तक दुनिया के सभी संपर्कों से दूर रहेंगे। इस दौरान वे न तो कथा करेंगे, न दिव्य दरबार लगाएंगे और न ही मोबाइल, टीवी या इंटरव्यू के माध्यम से किसी से संपर्क में रहेंगे। उनका उद्देश्य पूरी तरह आध्यात्मिक साधना में लीन रहना है।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दिव्य दरबार में बताया कि वे मई महीने में उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर एकांतवास करेंगे। यहां वे लगभग एक महीने तक साधना करेंगे और दुनिया के सभी नेटवर्क से पूरी तरह कटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह समय वे ईश्वर भक्ति और आत्मिक शक्ति प्राप्त करने के लिए समर्पित करेंगे।

बाबा बागेश्वर का कहना है कि जब वे इस साधना से लौटेंगे तो नई ऊर्जा, नए विचार और नई योजनाओं के साथ वापस आएंगे। उनका मानना है कि एकांत में की गई साधना व्यक्ति को मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाती है। इसी वजह से उन्होंने कुछ समय के लिए सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने का फैसला किया है।

इस दौरान बाबा बागेश्वर ने अपने निजी जीवन को लेकर भी एक अहम संकेत दिया। उन्होंने दिव्य दरबार में कहा कि उनके गुरु की आज्ञा मिल चुकी है और उन्होंने अपनी माता से लड़की देखने के लिए भी कह दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी शादी माता की पसंद से होगी और जल्द ही इससे जुड़ी अच्छी खबर सामने आ सकती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!