

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में आज “मिशन शक्ति” के तहत एक गरिमामयी विधिक जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, कानून से जुड़े अधिकारों, नशा मुक्ति और ऑनलाइन सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
विधिक जानकारी और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” पर विशेष जोर
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आए विशेषज्ञों ने छात्राओं को महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भर बनने के उपाय और “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के महत्व पर जागरूक किया। साथ ही बताया कि किस प्रकार संविधान में महिलाओं और बालिकाओं को विशेष अधिकार दिए गए हैं।
साइबर जागरूकता : “ऑनलाइन सुरक्षा ही आत्मरक्षा”
साइबर विशेषज्ञों ने छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड से बचाव के बारे में इन बिंदुओं में जानकारी दी गई।
1. संदिग्ध लिंक व अटैचमेंट से सावधानी।
2. मजबूत पासवर्ड बनाने की तकनीक।
3. सोशल मीडिया पर सतर्कता व जिम्मेदार उपयोग।
4. ऑनलाइन अनुरोधों का सत्यापन करने के तरीके।
5. संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्टिंग और आपातकालीन मदद।
इस दौरान 1) विक्की गुप्ता (2) नीलमणि एक्का ( जेंडर विशेषज्ञ) (3) नेहा सिंह राजपुर ( वित्तीय साक्षरता समन्यव विशेषज्ञ) (4) श्रुति तिवारी सभी विशेषज्ञों ने बच्चों को विस्तार से समझाया गया अपने जीवन में खासकर वर्तमान में सोशल मीडिया में घटना या फ्रोड जैसे समस्या से कैसे बच सकते है।छात्राओं को “गुड टच और बैड टच” की जानकारी भी दी गई। विकी गुप्ता ने साइबर एक्सपर्ट्स ने बताया कि किस प्रकार बच्चे संकट काल में अपने मोबाइल ऐप्स या हेल्पलाइन का उपयोग करके खुद की सुरक्षा कर सकते हैं।
नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता अंजना श्रीवास्तव ने अपनी शानदार वाणी और प्रभावशाली अंदाज से छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने नशा मुक्ति पर विशेष सत्र लिया और बताया कि बच्चों को स्वयं कैसे नशे से दूर रहना चाहिए और परिवार को भी इस बुरी आदत से कैसे बचाना चाहिए।
इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।लगभग 400 छात्राओं की उपस्थिति, समस्त स्टाफ और प्राचार्य की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। मिशन शक्ति के अंतर्गत यह आयोजन न केवल छात्राओं को जागरूक बनाने में सहायक रहा, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी प्रदान की। इस कार्यक्रम का संपूर्ण एंकरिंग दिग्गज अंदाज में उद्घोषक द्वारा किया गया। उनकी ऊर्जावान वाणी और प्रेरक शब्दों ने कार्यक्रम को और भी रोचक और प्रभावशाली बना दिया।






















