बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय राजपुर में आज दिनांक 1 दिसम्बर 2025 को यूथ रेड क्रॉस यूनिट द्वारा विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके संक्रमण, रोकथाम तथा उपचार से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस प्रभारी मनीष कुमार यादव ने सभी स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को एड्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने HIV/AIDS के लक्षण, संक्रमण के वैज्ञानिक कारण, रोकथाम के उपाय, उपचार की आधुनिक तकनीक, ART थेरेपी, तथा समाज में प्रचलित मिथकों और उनकी सच्चाई पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, जागरूकता और सही उपचार से HIV संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीतन राम पैकरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ समाज में भी HIV/AIDS के प्रति सही जानकारी और जागरूकता फैलाने हेतु आगे आना चाहिए। उन्होंने रेड क्रॉस यूनिट की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन मनोज खलखो द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस यूनिट के स्वयंसेवक, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!