


Sweat Smell Problem: गर्मियों में पसीने की बदबू एक आम समस्या है जो दूसरों के सामने शर्मिंदगी का कारण बन सकती है. असल में पसीना खुद बदबूदार नहीं होता, बल्कि त्वचा के बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर इसमें गंध पैदा होती है. सिर्फ महंगे परफ्यूम छिड़कने से इसका पक्का समाधान नहीं होता क्योंकि उनका असर जल्दी खत्म हो जाता है. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपायों और अच्छी आदतों को अपनाकर अपनी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को बरकरार रख सकते हैं.
गर्मियों में ढीले और कॉटन कपड़े पहनें
गर्मी के मौसम में टाइट और सिंथेटिक कपड़ों से बचना चाहिए क्योंकि ये पसीना और दुर्गंध बढ़ाते हैं. इसकी जगह सूती (Cotton) और ढीले कपड़े पहनना बेहतर होता है. सूती कपड़ा पसीने को जल्दी सोख लेता है और हवा को शरीर तक पहुंचने देता है, जिससे पसीना सूख जाता है और बदबू की समस्या कम हो जाती है.
सफाई का रखें खास ध्यान
शरीर के कुछ खास हिस्सों जैसे अंडरआर्म्स, गर्दन और पैरों में पसीना अधिक जमा होता है. इसलिए, इन जगहों की नियमित और अच्छी तरह सफाई करना बहुत जरूरी है. ऐसा करने से वहां बैक्टीरिया नहीं पनप पाते और पसीने की बदबू काफी हद तक कम हो जाती है.
नींबू से पसीना की बदबू को कैसे दूर करें?
- नींबू में बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है, जो बदबू को जड़ से खत्म करने में मदद करती है.
- नहाने से पहले अंडरआर्म्स पर हल्का सा नींबू रगड़ने से पसीने की गंध काफी कम हो जाती है और आप ताज़गी महसूस करते हैं.
गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी पसीने की दुर्गंध को और बढ़ा देती है. इसलिए दिनभर भरपूर पानी पीना चाहिए. पर्याप्त पानी पीने से शरीर की गंदगी (Toxins) बाहर निकल जाती है, जिससे पसीने की तेज बदबू कम करने में काफी मदद मिलती है.
फिटकरी से पसीने की दुर्गंध को दूर करें
फिटकरी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पसीने की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. अगर आप अपने नहाने के पानी में थोड़ी सी फिटकरी मिला लेते हैं, तो इससे न सिर्फ शरीर की दुर्गंध दूर होती है, बल्कि आप दिन भर काफी फ्रेश भी महसूस करते हैं.
































