रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर-सन्ना मार्ग के विभिन्न हिस्सों के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ 4 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस परियोजना के तहत कुल 12.498 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन किया जाएगा। इस सड़क के सुदृढ़ होने से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेषकर बरसात के मौसम में जहां आवागमन बाधित होता था, अब निरंतर संपर्क बना रहेगा। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास को गति देने के साथ सामाजिक और आर्थिक बदलाव की मजबूत कड़ी साबित होगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!