{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: मार्गदर्शन पब्लिक स्कूल कमारी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मनमोहक नृत्य, गीत और अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।वार्षिक उत्सव के अवसर पर सत्र 2025–26 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास और बढ़ा।

विद्यालय वर्ष 2014 से निरंतर संचालित है और शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय से प्रतिवर्ष कई विद्यार्थी नवोदय एवं एकलव्य विद्यालय में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएँ ब्लॉक और जिला स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्राप्त करते रहे हैं। तातापानी महोत्सव में भी विद्यालय के विद्यार्थी नृत्य प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर चुके हैं।विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधान पाठक शिव बरत दास ने बताया कि वार्षिक उत्सव जैसे आयोजन बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के जीवन में संतुलन बनाए रखती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार कंवर (सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी), शिवशंकर मरावी (पूर्व जनपद अध्यक्ष, शंकरगढ़), कैलाश पति (सरपंच, कमारी) एवं आकांक्षा कुजूर (जनपद सदस्य, शंकरगढ़) उपस्थित रहे। साथ ही अंतू कुमार सिंह (सहायक प्रधान पाठक), रोशनी खलखो (सहायक शिक्षक), विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!