नई दिल्ली: देश में बड़े चुनावी मुकाबले की तैयारी शुरू हो गई है। Election Commission of India ने वर्ष 2026 में होने वाले चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत West Bengal, Assam, Kerala, Tamil Nadu और केंद्र शासित प्रदेश Puducherry में मतदान कराया जाएगा। आयोग ने चुनाव के चरण, नामांकन की अंतिम तिथि, मतदान और मतगणना की तारीख भी घोषित कर दी है।


पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 30 मार्च 2026 को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल तय की गई है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा।
दूसरे चरण का गजट नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी होगा, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा।

असम में एक चरण में चुनाव

असम में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होंगे। इसके लिए 16 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। राज्य में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा।

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान

तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे। यहां 30 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और 6 अप्रैल तक नामांकन भरे जा सकेंगे। राज्य में 23 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा।

केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग

केरल में 16 मार्च को अधिसूचना जारी होगी और 23 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। राज्य में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा।

पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 16 मार्च को चुनाव अधिसूचना जारी होगी और 23 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि रहेगी। यहां 9 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा।

4 मई को आएंगे चुनाव परिणाम

इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में हुए मतदान की मतगणना 4 मई 2026 को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!