


अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के सीमा पर स्थित ग्राम डांड केसरा घुई डांड पारा में आंगनबाड़ी नहीं होने से ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के द्वारा घुई डांड पारा में आंगनबाड़ी खोले जाने की मांग की जा रही है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घुई डांड पारा में लगभग दो दर्जन से अधिक परिवार निवास रथ है और प्रत्येक घरों में दो से तीन बच्चे हैं आंगनबाड़ी नहीं होने से 2 किलोमीटर दूर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को आंगनबाड़ी जाने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग की जा रही थी। मांगो उपरांत आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु सुकृति मिली जिसका निर्माण विगत 7 वर्षों पूर्व ग्राम पंचायत के द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु फाउंडेशन की खुदाई की गई। निर्माण एजेंसी के द्वारा कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया। लगभग 110000 रुपए राशि भी आहरण कर लिया गया। जिसे लेकर ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई थी शिकायत के बाद जांच हुई जांच में निर्माण एजेंसी पर लगभग 110000 रुपए राशि की वसूली हेतु नोटिस भी जारी किया गया था। आंगनवाड़ी भवन नहीं बनने से आज भी हुई दाल पर में समस्या जिओ की त्यों बनी हुई है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग की है जिससे आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित शासकीय योजनाओं का लाभ यहां के निवासियों को मिल सके।
इस संबंध में परियोजना अधिकारी असीम शुक्ला से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि मौका जांच करने उपरांत उच्च अधिकारियों को संबंध में अवगत कराया जाएगा और ग्राम सभा का प्रस्ताव मंगवाकर आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने हेतु पहल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
































