अम्बिकापुर:  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के रजत जयंती महोत्सव  के अवसर पर शहर को एक बड़ी सौगात मिली। प्रतापपुर रोड स्थित कत्था फैक्ट्री के पास आगामी पखवाड़े में नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शुरू किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण, छत्तीसगढ़ राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्युत कंपनी परिवार की ओर से महापौर, सभापति एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।शिलेदार ने विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, मोर बिजली ऐप और आरडीएसएस योजना के लाभ विस्तार से बताए और नागरिकों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया।

इस सभा को संबोधित करते हुए महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि विद्युत विभाग और नगर निगम की सेवाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। जनता की अपेक्षाएं इन्हीं दो विभागों से सबसे अधिक जुड़ी होती हैं और दोनों मिलकर शहर को बेहतर सुविधाएं दे रहे हैं।सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने विद्युत कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे जोखिम उठाकर घर-घर उजाला पहुंचाते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने सेवा और व्यवस्था को बनाए रखा, जो प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर समय पर विद्युत बिल भुगतान करने वाले 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें घरेलू, गैर-घरेलू, बीपीएल, कृषक एवं सोलर यूनिट लगाने वाले उपभोक्ता शामिल रहे।पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी मिलते ही महापौर मंजूषा भगत ने मंच से ही सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन किया और अन्य अतिथियों से भी इसका लाभ लेने की अपील की। सहायक अभियंता अक्षय कुमार को पंजीयन एवं सेटअप के लिए निर्देश दिए गए।

इस कार्यक्रम के अंत में विद्युत कर्मचारियों ने माखन विहार से कन्या परिसर तक सड़क निर्माण की मांग रखी, जिसे नगर निगम ने स्वीकार कर लिया। मेयर ने बताया कि बजट स्वीकृत हो चुका है और दो माह के भीतर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में अधीक्षण अभियंता एस. प्रजापति, संजय मिश्रा, कार्यपालन अभियंता मैरी लिली तिर्की, कामेंद्र सिंह, आर. पी. राजवाड़े, आर. नागवंशी, आर. ए. ओ. सुखदेव, एडीओ गीता सिंह, सरिता ठाकुर, साधन टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता आवेदन कुजूर ने नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर शहर को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का आश्वासन देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!