अंबिकापुर।रक्षाबंधन के पावन पर्व को देशभक्ति से जोड़ते हुए अंबिकापुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान के तहत सर्किट हाउस विश्रामगृह में एक विशेष आयोजन कर राखियां एकत्र कर उन्हें वीर सैनिकों को समर्पित किया। इस अभियान में महिला मोर्चा ने प्रतीक रूप में पूर्व सैनिकों को राखियां बांधकर सभी जवानों तक सम्मान व आभार का संदेश भेजा।

ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 2025 के अंतर्गत अंबिकापुर पहुंची सैनिक सम्मान यात्रा को भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया। महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व सैनिकों की कलाई पर राखियां बांधी और देश की रक्षा में सैनिक भाइयों के बलिदान और समर्पण को नमन किया। देशभक्ति और रक्षा सूत्र के संगम का पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों की भावपूर्ण सहभागिता रही। अब तक इस अभियान के माध्यम से देशभर के 15 लाख 71 हजार सैनिकों को ‘सिपाही-रक्षासूत्र’ समर्पित किए जा चुके हैं। इस वर्ष अभियान का लक्ष्य है 21 लाख सिपाही-रक्षासूत्र भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरों को अर्पित करना।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, पूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा, दीपक कुमार सिंह, वारिज कुमार सिंह, रामनिवास राठौर, रुपेश दुबे , भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा शुक्ला, ममता तिवारी, रश्मि जायसवाल, सोनू तिग्गा, शकुंतला पांडेय, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, अल्पना मिश्रा, शुभांगी बिहाड़े,  सरिता जायसवाल, बबली नेताम, अर्चना सिंह, अर्चना वर्मा, प्रभा यादव रीना मिश्रा, अमिता बरेट, अंजलि कर्ष आदि मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!