बलरामपुर/राजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर जिला इकाई राजपुर नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर अजीत यादव को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं आलोक कुशवाहा, पूर्णिमा दास और तुलेश्वर यादव को नगर सह मंत्री तथा अक्षय गुप्ता को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक रितिक सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान नगर के अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त कार्यकारिणी को एबीवीपी की परंपरा, मूल्यों और संगठनात्मक दृष्टिकोण से अवगत कराया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि विद्यार्थी परिषद के मूल सिद्धांत—ज्ञान, शील और एकता को आत्मसात करते हुए छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य किया जाएगा।

नगर मंत्री अजीत यादव ने कहा कि “विद्यार्थी परिषद पिछले 77 वर्षों से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में छात्र शक्ति को संगठित कर सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों से जोड़ रहा है। इस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण निष्ठा और ऊर्जा के साथ निभाऊंगा तथा विद्यार्थी परिषद की आवाज हर छात्र तक पहुंचाऊंगा।

उन्होंने आगे कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं बल्कि एक विचार है, जो राष्ट्र चेतना को जागृत कर युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य करता है। संगठन के माध्यम से युवाओं के नेतृत्व विकास, शैक्षणिक सुधार और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को गति दी जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!