

बलरामपुर: भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर 15 नवम्बर 2025 को जिले में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार स्थित ऑडिटोरियम प्रांगण में प्रातः 11 बजे से जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथ जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशु पालन विकास मंत्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, जनपद पंचायत बलरामपुर अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, नगर पालिका बलरामपुर अध्यक्ष लोधी राम एक्का विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।






















