जशपुर: जशपुर  जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्चे को पेड़ में रस्सी से बांधकर प्रताड़ित किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने तत्काल संज्ञान लेकर पत्थलगांव पुलिस को जांच के निर्देश दिए।

दरअसल जांच में यह पाया गया कि ग्राम लाखझार मांझीपारा निवासी करमु राम मांझी (उम्र 35 वर्ष) ने अपने खेत में नुकसान पहुंचाने और पुवाल जलाने के संदेह में गांव के एक नाबालिग को रस्सी से पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई की थी। आरोपी ने बच्चे के परिवार को डराने-धमकाने का भी प्रयास किया।पुलिस ने आरोपी करमु राम मांझी के खिलाफ थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 128/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 296, 115(2), 127(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे 13 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, उस पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस  मामले की जांच कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अनुविगीय अधिकारी  पत्थलगांव  धुर्वेश कुमार जायसवाल, उप निरी० अर्जुन यादव, सउनि राजनाथ भगत, आर. 543 अजय खेस्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल न्यूज को संज्ञान में लेते हुए, पत्थलगांव पुलिस को जांच के आदेश दिए थे, बच्चे को प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!