

कोरिया: पुलिस लाइन में महिलाओं, बच्चियों, बच्चों और आम नागरिकों के लिए विशेष एरोबिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 250 से 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देना और पुलिस तथा आम जनता के बीच की दूरी को कम करना रहा।आयोजन के दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फिटनेस गतिविधियों का आनंद उठाया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ और हेल्दी जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीटीआई संजू और लालता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग समाज को फिट और स्वस्थ रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक पहल कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने क्रीड़ा विभाग से आए सरगुजा ओलंपिक के सिंबल के साथ पीटी कर खूब आनंद लिया। प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

































