
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रारंभ 20 मई से 5 जून 2025 तक प्रवेश कर सकते हैं।
आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्राथमिकता
शाला अप्रवेशी, शाला त्यागी बालिकाएं। ऐसी बालिकाएं जिनकी उम्र अन्य बालिकाओं से अधिक हो। पालक, अभिभावक नहीं होने के कारण पढ़ाई से वंचित। विशेष आवश्यकता वाली (निःशक्त) बालिकाएं। 5 किमी. से अधिक की दूरी, कठिन भौगोलिक परिस्थिति एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र की बालिकाएं। आर्थिक अथवा किसी अन्य कारणों से आगे की पढ़ाई से वंचित होने की सम्भावना।